Close

    शिक्षकों की उपलब्धियाँ

    Tarun Kumar Dash
    केन्द्रीय विद्यालय कोरापुट के श्री तरूण कुमार दाश को विज्ञान के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए सीवी रमन विज्ञान शिक्षण पुरस्कार 2012 और क्लासरूम इनोवेशन एंड एक्सपेरिमेंटेशन पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया गया है। उनकी लघु फिल्म “सड़क”, जिसे उन्होंने लिखा और निर्देशित किया था, को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 2022 में पुरस्कार मिला।

    Manash
    श्री मानस रंजन साहू केन्द्रीय विद्यालय एआरसी चारबाटिआ में उच्च माध्यमिक छात्रों को कंप्यूटर विज्ञान पढ़ाते हैं। वह एक प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हैं, जिन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम केवीएस के लिए संसाधन व्यक्ति और “साइबर सुरक्षा और संरक्षा” के सीबीएसई संसाधन व्यक्ति के रूप में कार्य किया है। उन्होंने सत्र 2022-23 के लिए Informatics Practices, कक्षा XII में उच्चतम PI के साथ 100% परिणाम और कंप्यूटर साइंस, कक्षा XII में गुणवत्ता के साथ 100% परिणाम दे कर दो स्वर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त किये हैं ।